फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fire broke out in the shed due to the gas leak, thousands of damages

गैस रिसाव से मड़ई में आग लगी, हजारों की क्षति

Thu, 14 Apr 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the shed due to the gas leak, thousands of damages
रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के राजभर बस्ती में बृृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैैस रिसाव से रिहायशी मड़ई में आग गई। गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए थे। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। अगलगी में नकदी सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

धर्मसीपुर गांव निवासी पार्वती पत्नी रविंद्र राजभर बृहस्पतिवार की सुबह खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने गई। तभी सिलिंडर से गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। पार्वती चीखते हुए मड़ई से बाहर भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पा लिया। अगलगी में मड़ई में रखा राशन, बर्तन, कपड़े मोबाइल, 1500 नगदी समेत लगभग 30 हजार से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में पार्वती की बेटी संध्या के दोनों हाथ मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव सोनू ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मी को दी। पार्वती के पति रविंद्र राजभर बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed