फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The festival began with Suryopasna Nhay-Khay

नहाय-खाय संग शुरू हुआ सूर्योपासना का पर्व

Sat, 05 Nov 2016 12:24 AM IST
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The festival began with Suryopasna Nhay-Khay
डाला छठ के लिए शहर के मिश्रबाजार में सूप और दौरी की खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
लहुरी काशी में शुक्रवार से आस्था का महापर्व शुरू हो गया। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से चार दिन तक चलने वाला छठ महापर्व को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह  देखने को मिल रहा है। छठ घाट पर जोर-शोर से सफाई का कार्य चल रहा है। छठ को लेकर बाजार में भी चहल पहल बढ़ गई है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से पूरे दिन जाम लगा रहा। सूप, दौरी, डाला एवं फल की दूकानों पर खूब भीड़ रही।
    वहीं पूजा से संबंधित सामानों के साथ फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाएं भगवान सूर्य को अमूमन हर फल प्रसाद  के रूप में सेब, संतरा, अनार से लेकर चकोतरा, सिंघाड़ा, गन्ना आदि चढ़ाती  हैं। गन्ने को तो बाकायदा वेदी पर मंडप के तौर पर लगाया जाता है। छठ को  देखते हुए फलों के दाम में अचानक पिछले सप्ताह भर में 20 से 25 प्रतिशत की  वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

फल दूकानदार महमूद, फकर, बबलू, सहनवाज, मुन्ना आदि का कहना है कि तीन से चार दिन में लगभग सभी फलों के दाम में दो गुने तक की वृद्धि रहेगी।
 फलों के दाम में अभी और बढ़ सकते हैं। पहले  की अपेक्षा सभी फलों की मांग बढ़ गई हैं, जिसके कारण दामों में तेजी आई है।  जो केला चार दिन पहले 30 रुपये दर्जन था, वह बढ़कर 40 से 45 रुपये दर्जन हो  गया है। इसी तरह सेब 50 से बढ़कर 80 रुपये, अनार 100 से बढ़कर 120,  अनानास 35 से बढ़कर 50 रुपये, संतरा 50 से बढ़कर 80 रुपये एवं पपीता 45 से  बढ़कर 60 रुपये किलो                तक हो गया है। कुल मिलाकर छठ मइया के भक्ति का रंग चढ़ गया है। वहीं घाटों की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं की ओर  से वेदियां बना दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed