फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The fate of 11 candidates will be decided today

Ghazipur News: 11 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

Mon, 08 Jul 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The fate of 11 candidates will be decided today
गाजीपुर। जिले के तीन नगर निकायों के वार्ड सभासद पद की खाली सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव का मतदान सोमवार को कराया जाएगा। इन निकायों के 11 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5835 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। इसके लिए सात बूथ बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद गाजीपुर में वार्ड संख्या-11 रायगंज में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सतीश उपाध्याय, पिंकी सिंह एवं नफीसा बेगम हैं। इस वार्ड में 3152 मतदाता हैं। यहां चार बूथ बने हैं। मुहम्मदाबाद पालिका परिषद की रिक्त सीट पर दो उम्मीदवार रत्ना देवी एवं विद्यावती के भाग्य का फैसला 1459 मतदाता करेंगे। यहां पर दो बूथ बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद जमानिया में वार्ड सभासद के चुनाव में सबसे अधिक छह प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इनमें अभिषेक, विकास जायसवाल, शबाना परवीन, रजत जायसवाल, शाहजहां बेगम एवं विशाल शर्मा शामिल हैं। इस वार्ड में बनाए गए एक बूथ पर 1224 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर चार कार्मिक लगेंगे। मतदान कार्मिक रविवार को मतदान सामग्री लेकर संबंधित बूथों पर पहुंच गए। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतों की गणना संबंधित तहसील मुख्यालयों पर 10 जुलाई को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed