{"_id":"63bb082e500697605514077d","slug":"the-family-members-had-gone-to-the-funeral-the-house-caught-fire-ghazipur-news-vns692722081","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: घरवाले गए थे अंतिम संस्कार में, घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: घरवाले गए थे अंतिम संस्कार में, घर में लगी आग
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लोटवा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। अगलगी में एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
चंद्रिका पासवान के बड़े भाई रामजी पासवान (85) की शनिवार को दोपहर दो बजे निधन हो गया था। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब घर से अंतिम संस्कार के लिए लोग बड़ेसर गांव स्थित श्मशान घाट पर गये थे। अंतिम संस्कार कर परिवार के लोग अभी घर भी नहीं पहुंचे थे कि रात नौ बजे के करीब मृतक के छोटे भाई चंद्रिका पासवान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी में बंधी जर्सी गाय जलकर मर गई तथा उसमें रखा कपड़ा, अनाज, चारपाई और पशुओं का चारा जल कर राख हो गया।
गृहस्थी का सारा सामान जल जाने के कारण चंद्रिका पासवान पर पहाड़ टूट गया। भाई की मृत्यु से अभी उबरे भी नहीं थे कि उनके रिहायसी झोपड़ी में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। चंद्रिका मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। आग लगने की सूचना पाकर रविवार को विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव पहुंचे और उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान राम सहाय राम, पूर्व प्रधान हरिबंश यादव, रजनीकांत यादव, काशी नाथ यादव, प्रमोद यादव, छोटू यादव, शम्भू यादव, जय प्रकाश उपाध्याय, राम वृक्ष पासवान, रामचीज यादव आदि मौजूद रहे।