फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The family had gone to Ayodhya for darshan, but thieves ransacked the house.

Ghazipur News: अयोध्या दर्शन करने गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाला

Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to Ayodhya for darshan, but thieves ransacked the house.
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो घरों को खंगाल दिया। घरों के ताले तोड़कर चोर 1.70 लाख नगदी और सोने-चांदी के आभूषण समेट ले गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

महराजगंज निवासी सोनू जायसवाल और अभय कुमार गौतम ने तहरीर देकर बताया कि रात में मेन गेट का ताला तोडकर चोरी की गई है। सोनू जायसवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ 31 दिसंबर को अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। घर में घुसे चोर अलमारी और बक्सा तोड़कर 1.50 लाख नगदी, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, सुई धागा, कुंडल, सोने का चेन, नथुनी, पायल, नाथिया, वीडियो कैमरा, बैट्री, स्मार्ट वॉच और हेडफोन ले गए।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित अभय कुमार गौतम ने बताया कि घर में घुसे चोरों 20 हजार नगदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने का कंगन, अंगूठी, पायल, बिछिया और करधनी समेट ले गए हैं। इसके पहले बुधवार की रात चोरों ने भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता के विद्यालय में घुसकर लैपटॉप सहित कई सामान उठा ले गए थे। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed