{"_id":"6296537c7457a059a0646d91","slug":"the-faces-of-the-farmers-blossomed-after-the-money-arrived-in-the-account-ghazipur-news-vns6565184171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में धन आने के बाद खिले िकसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में धन आने के बाद खिले िकसानों के चेहरे
विज्ञापन
गरीब कल्याण सम्मेलन के तहत पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। जनपद में कुल 18 जगहों पर संवाद का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का भी हस्तांतरण किया। किसानों के खाते में धनराशि आने के बाद उनके चेहरे खिल उठे।
गोराबाजार स्थित पीजी कालेज में सजीव प्रसारण के दौरान खेलो इंडिया के तीन, आवास योजना के पांच और आयुष्मान भारत के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर योजनाओं का किट वितरण किया गया। वहीं, पीएम के संबोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था पीजी कालेज के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र और 16 ब्लॉकों में किया गया। यहां करीब 400 से 500 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पीएम और सीएम ने विभिन्न जिलों के लोगों से संवाद किया। हालांकि इसमें गाजीपुर जिले से किसी भी लाभार्थी से संवाद का कार्यक्रम नहीं था।
उपस्थित लाभार्थियों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी दोनों) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि /प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना/ पोषण अभियान/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना / स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी दोनों)जल जीवन मिशन और अमृत,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,वन नेशन वन राशन कार्ड /प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना , आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर/, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से थे। जिलास्तर के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुहम्मदाबाद की पूर्व विधायक अलका राय उपस्थित थीं।
विज्ञापन
अविनाथ, रंजीत, अमित को मिला खेल किट
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा अविनाश कुमार विकास खंड मरदह, रंजीत प्रजापति विकास खंड सदर, अमित कुमार प्रजापति विकास खंड रेवतीपुर को खेल किट और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत संजीरा, अनीता, बिहारी को विकासखंड देवकली और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विकासखंड देवकली के मुकेश और विकासखंड बिरनो की मेवाती देवी को आवास की प्रतिकात्मक चाभी प्रदान किया गया। इसके अलावा पांच लाभार्थियों कुलदीप वर्मा, निर्मला यादव, चंद्रकला देवी, जय प्रकाश पांडेय और मुन्नी देव को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया।
सैदपुर और रेवतीपुर ब्लाक में पीएम का वर्चुअल संवाद
मौधा/रेवतीपुर। सैदपुर ब्लाक परिसर में मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया गया। इस दौरान सैदपुर के ब्लाक प्रमुख हीरा सिंह यादव ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम से संबंधित लाभार्थियों को शामिल किया गया है। इसके पूर्व फरिदहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बलदाऊ पांडेय के सुपुत्र रामजी पांडेय और औड़िहार के स्व. रघुनाथ सिंह की बहू शारदा सिंह को बुके प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया। साथ ही मनीषा निषाद के साथ गोद भराई की रस्म अदा की गई।
वहीं रेवतीपुर क्षेत्र के ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ,खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र बहादुर राणा समेत कई विभागों से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी और लाभार्थी मौजूद रहे। वहीं ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने जानकारी साझा की।