{"_id":"6af75f05d60806011c023bb8","slug":"the-entry-of-heavy-vehicles-into-the-city-will-be-prohibited-for-28-hours-starting-from-800-am-tomorrow-ghazipur-news-c-20-1-vns1040-1613817-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कल सुबह आठ बजे से 28 घंटे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कल सुबह आठ बजे से 28 घंटे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
फोटो-35-शहर के कचहरी के पास लगा जाम-संवाद
गाजीपुर। डाला छठ पर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। 15 नवंबर सुबह आठ बजे से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक 28 घंटे के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
डाला छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और घाटों पर उमड़ने वाले जनसैलाब को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
पर्व के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भारी और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के अनुसार महाराजगंज हाईवे और चौकिया बाजार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शहर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, बलिया और भांवरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते मरदह होते हुए एनएच-31 वाराणसी-गोरखपुर हाईवे की ओर भेजा जाएगा।
इसके अलावा कासिमाबाद, लावा मोड़, करंडा, हंसराजपुर और जंगीपुर क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव न बढ़े और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के साथ-साथ हल्के वाहनों और दोपहिया वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत 15 नवंबर को अपराह्न दो बजे से 16 नवंबर की सुबह 10 बजे तक शहर के विभिन्न प्रवेश मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
सैनिक चौराहा, पीजी कॉलेज तिराहा, बद्रीचंद पोखरा, आलमपट्टी चौराहा और जमानिया तिराहे से बाइक और छठ पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पर्व के दौरान प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ घाटों पर पहुंचने वाले व्रती महिलाओं, उनके परिजनों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही शहर में अनावश्यक वाहनों की आवाजाही रोककर जाम की स्थिति उत्पन्न होने से बचाया जा सके।