{"_id":"682b7852e18c6550270c6d4b","slug":"the-driver-dozed-off-and-the-truck-overturned-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-132889-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चालक को आई झपकी, ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चालक को आई झपकी, ट्रक पलटा
विज्ञापन
कासिमाबाद। धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक चालक को झपकी आने के कारण डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने से कोयला एक्सप्रेस-वे पर बिखर गया। हादसे में चालक और सह चालक को हल्की चोटें आईं।
झारखंड के डेहरी आनसोन से कोयला लोडकर ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बिहार होते हुए मुरादाबाद जा रहा था। धरवार कला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालक को नींद आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
घटना के बाद कोयला एक्सप्रेस-वे पर बिखर गया। एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा में लगी सचल टीम मौके पर पहुंची और ट्रक में फंसे चालक और सहचालक को बाहर निकाला। सचल दस्ता दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद ले गया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने छोड़ दिया। घायल ट्रक चालक महावीर एवं सह चालक नसीम अहमद निवासी कमरौवा थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
एएसओ सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक और सह चालक को मामूली चोट आई है। एक्सप्रेस-वे पर बिखरे कोयले को हटवाकर आवागमन सुचारु कर दिया गया है।