फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The drain being constructed at a cost of Rs 1.17 crore will provide relief from waterlogging.

Ghazipur News: 1.17 करोड़ से बन रहा नाला जलभराव से मिलेगी राहत

Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The drain being constructed at a cost of Rs 1.17 crore will provide relief from waterlogging.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। शहर के विशेश्वरगंज चौराहा से परसरपुरा तिराहा सड़क पर जल निकासी की बहदाल व्यवस्था के चलते अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद की तरफ से सड़क के एक तरफ ढक्कनयुक्त आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगोंं को इस जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगा।
नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि शहर के विशेश्वरगंज चौराहा से मिश्रबाजार होते हुए परसपुरा तिराहा शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है। इस सड़क से होकर रोजाना करीब 10 हजार से अधिक लोग मिश्रबाजार, लालदरवाजा, टाउनहाल, चीतनाथ, नखास जैसे शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही मेडिकल कॉलेज का महिला अस्पताल और राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के लिए आवागमन करते है।
विज्ञापन

ऐसे में बारिश के दिनों में इस सड़क पर जलभराव से उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए नगर पालिका की तरफ से विशेश्वरगंज चौराहा से मिश्रबाजार होते हुए परसपुरा तिराहा तक सड़क के एक तरफ आरसीसी ढक्कन युक्त नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस नाले का निर्माण हो जाने के बाद जल जमाव की समस्या से निजात मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed