फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The DPRO has issued notices to four secretaries

Ghazipur News: डीपीआरओ ने चार सचिवों को जारी किया नोटिस

Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The DPRO has issued notices to four secretaries
गाजीपुर। जिले के सदर, मनिहारी और देवकली ब्लाॅक के 11 गांवों के दिव्यांगों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर बना हुआ है। डीपीआरओ ने गांवों के चार सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही संतोषजनक उत्तर न मिलने पर निलंबन की चेतावनी भी दी है। वहीं, बृहस्पतिवार को बहादीपुर में शौचालय का निर्माण शुरू हो गया, जबकि दूसरे दिन करीब 19 दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि सदर ब्लाॅक के सचिव प्रवींद्र प्रकाश यादव, शिवप्रकाश त्रिपाठी, मनिहारी दीपेश कुमार, सिकंदर राम और देवकली के चंदन जायसवाल को कारण बताओ नाेटिस जारी किया गया है। इनसे 15 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है, जिसमें जीरो पावर्टी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय की सुविधा, विद्युत कनेक्शन, बाल सेवा योजना, एमकेएसवाई, स्वयं सहायता समूह का गठन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय व बीपीएल कार्ड द्वारा पुष्हार की उपलब्धता, दिव्यांग बच्चे और व्यक्ति को ट्राई साइकिल की उपलब्धता और अन्य शासकीय योजनाएं उपलब्ध कराई गई हैं या नहीं। डीपीआरओ ने बताया कि इन बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी। इधर, बहादीपुर गांव निवासी दिव्यांगों के शौचालय निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन मानसिक रूप से दिव्यांग सालोनी के घर पर शौचालय का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

दूसरे दिन 19 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच
वहीं, दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भौरहां गांव और अन्य गांवों से 19 बच्चों को जांच के लिए ट्राॅमा सेंटर लाया गया। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि मेडिकल टीम लगातार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व उपचार कार्य में जुटी हुई है। एंबुलेंस से बच्चों को ट्रामा सेंटर लाकर जांच की प्रक्रिया पूरी करने के साथ उन्हें उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर ससमय नहीं कराया गया समाधान
गाजीपुर। डीपीआरओ ने पूछा कि ग्राम पंचायत की परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण समिति की मासिक बैठक में इस प्रकार की समस्या का अंकन कार्रवाई रजिस्टर में क्यों नहीं किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर संबंधित समस्या का समाधान ससमय नहीं कराया गया। यह कृत्य शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

पीड़ित सलोनी के घर पर शौचालय का निर्माण शुरू
गाजीपुर। बहादीपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त बीडीओ अमेरिका सिंह यादव ने बताया कि बहादीपुर की पीड़ित सलोनी के घर पर शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। यहीं नहीं मेडिकल टीम भी इन बच्चों को एंबुलेंस से ले जाकर उपचार कराने में जुटी हुई है। यह काफी सरहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed