फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The doctor in the hospital, not even angry at fair

अस्पताल में डाक्टर के न बैठने पर फूटा गुस्सा

Mon, 31 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The doctor in the hospital, not even angry at fair
क्षेत्र के अलावलपुर अफगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के न बैठने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि डाक्टरों के न बैठने से रोगियों को उपचार के लिए निजी डाक्टरों का सहारा लेना पड़ता है। इससे मरीजों के धन और समय की बर्बादी होती है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


करोड़ों की लागत से अलावलपुर अफगा में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेमतलब साबित हो रहा है। यहां चिकित्सा सेवा की हालत दयनीय होने पर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने छात्रनेता विकास राय के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रनेता ने आरोप लगाया कि इस अस्पताल में न तो पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था है और न ही यहां कोई डाक्टर बैठता है। बीमार ग्रामीण जब अस्पताल पहुंचते हैं तो पता चलता है कि डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को निजी डाक्टरों के पास जाना पड़ता है। इसको लेकर लोगों में रोष है। चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति सुधारने की मांग कई बार उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, जिलाधिकारी, सीएमओ और वन विभाग के प्रमुख सचिव को भी पत्रक सौंपकर की जा चुकी है। अस्पताल परिसर में घास-फूस उग आए हैं और चारों तरफ गंदगी है।


कहा कि जनसमस्याओं को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर अस्पताल की चिकित्सा सेवा दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में छात्रनेता के साथ पप्पू, बबलू, दिलीप, माखन,   अमित समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed