फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district's electricity supply system will improve with 54 crores

Ghazipur News: 54 करोड़ से सुधरेगी जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
The district's electricity supply system will improve with 54 crores
गाजीपुर। आरडीएसएस योजना (पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत आने वाले दिनों में जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी। इसके तहत जिले में 2553 किमी बिजली के तारों को बदला जाएगा। 22868 पोल लगाए जाएंगे। इस पर 54 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। पुराने तारों और पोल बदले जाने से लोकल फाॅल्ट से होने वाली बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


निर्बाध आपूर्ति में सबसे बड़ा रोड़ा लोकल फाॅल्ट होता है। कहीं पुराने तार टूट जाते हैं तो कहीं पर जर्जर पोल से समस्या आती है। लोकल फाॅल्ट दुरुस्त करने में समय लगता है। खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। ऐसी समस्या से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ता है, आने वाले दिनों में व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। बिजली निगम आरडीएसएस योजना के तहत तारों व पोल को बदलने का कार्य कर रहा है। तार और पोल को बदलकर नया लगाया जा रहा है। बिजली निगम का दावा है कि अगले अप्रैल 2025 में योजना पूरी हो जाएगी। जिले में योजना वर्ष 2022 के दिसंबर से चल रही है। जनपद में बिजली निगम तीन डिविजन में बंटा है। तीनों डिविजन में 45 टीमें योजना के तहत कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


00000000000

योजना पर एक नजर

नंगे तार 1815 किलोमीटर बदले जाने हैं। अब तक 1680 किलोमीटर बदल दिए गए हैं। 33 केवी के तार 70 किमी तक बदले जाने हैं। वर्तमान में 27 किमी तक बदल गए हैं। 11,000 के तार 668 किमी बदले जाएंगे। अब तक 524 किलोमीटर बदल दिए गए हैं। सामान्य पोल 16831 बदले जाने हैं। अब तक 17,000 बदल दिए गए हैं। 11,000 के पोल 5350 बदले जाने हैं। अब तक 4650 पोल लगाए जा चुके हैं। 33 केवी के 687 पोल बदले जाएंगे। इनमें से 409 पोल लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000000

योजना को लागू करने से पहले हुआ था सर्वे

आरडीएसएस योजना को लागू करने से पहले महीनों सर्वे का कार्य किया गया था। बिजली निगम के तीनों खंडों में सर्वे टीम की ओर से जर्जर बिजली के तारों व पोल को चिह्नित किया था। सर्वे का कार्य होने के बाद पुराने तारों और खंभों को बदलने का कार्य शुरू किया गया।


00000000000

पुराने तारों व पोल को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा हो जाएगा। नए तार व खंभे लग जाने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी।

आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed