फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The district is dominated by teams

जिले की टीमों का रहा दबदबा

Sun, 25 Jan 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
The district is dominated by teams
करमपुर में 20वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह इनामी पुरुष हाकी प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मेजबान टीमों का दबदबा रहा। करमपुर बी, साई अलवर तथा करमपुर सी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन लोकनिर्माण एवं जल संसाधन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन



उद्घाटन मैच में करमपुर की बी टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से दीपक सिंह ने 9वें, 14वें, 29वें, 32वें और 57वें मिनट में पांच गोल किए। इसके अलावा राममिलन यादव ने 34वें और 49वें मिनट में टीम के लिए गोल कर 7-1 से जीत दिलाई। एसएससी भुड़कुड़ा की तरफ से एकमात्र गोग बृजभार प्रजापति ने किया। दूसरे मैच में साईं अलवर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संजय के 23वें और 52वें मिनट में तथा अमित के 27वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत आजमगढ़ के चौरी बेलहा महाविद्यालय की टीम को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


 तीसेर मैच में करमपुर की सी टीम ने एचडीसी देवरिया को 7-1 से दो डाला। मेजबान टीम की तरफ से बृजेश ने पहला गोल किया। इसके बाद देवरिया के मुमताज ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कल्लू के 20वें और 29वें मिनट में दो गोल की बदौलत 3-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के बाद 32वें मिनट में कल्लू और 35वें मिनट में मोनू यादव तथा 45वें मिनट में कल्लू और 55वें मिनट ने आकाश ने टीम के लिए गोल किया। रेफरी की भूमिका इंद्रदेव एवं योगेश सिंह तथा टेक्निकल बैंच पर अजय कुमार सिंह, गुरुप्रसाद त्रिपाठी और डा. रामयश सिंह रहे। राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि खेल मानव के सामाजिक उन्नयन का आधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अकेले दम-खम पर हाकी का इतना बड़ा पेड़ लगाने वाले तेजबहादुर सिंह की जिजीविषा इतनी बड़ी है कि इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अंतरराष्ट्रीय खेल के मैदान पर बेहतर उपलब्धियां अर्जित कर रहे हैं। इस मौके पर एमएलसी विजय यादव, हिरन सिंह, सुभाष यादव, खेदन सिंह यादव, हुकूम यादव, राजनाथ यादव, सुभाष सोनकर, मनोज मौर्य, श्यामनारायण सिंह, तहसीलदार सिंह, विरेंद्र यादव, बबलू सिंह, गुड्डन सिंह, शैलेश यादव, ओमकार सेठ, सुरेंद्र जायसवाल, दिनेश सेठ, रामजीत यादव, शिवबचन यादव मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री कालीचरन यादव और संचालन पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह एवं आभार संयोजन समिति के प्रमुख तेजबहादुर सिंह ने किया। इस दौरान श्री पटेल ने स्टेडियम में शासन की तरफ से लगाए जा रहे एस्ट्रोटर्फ का भी जायजा लिया। हाकी और स्टेडियम निर्माण के बाबत स्थानीय कोच इंद्रदेव से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed