फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The disappearance of the main squares of the city due to lack of maintenance

देख-रेख के अभाव में शहर के प्रमुख चौराहों की गायब हो रही रौनक

Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The disappearance of the main squares of the city due to lack of maintenance
शहर का कायाकल्प करने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण कराया गया था। महुआबाग, विशेश्वरगंज समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर गोलंबर बनाकर लाइटिंग और फव्वारा की व्यवस्था की गई थी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ गई थी लेकिन देखरेख के अभाव में चौराहों की रौनक गायब हो रही है। इन चौराहों के किनारे लगे आकर्षक नक्काशीदार पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई जगहों पर लगे फव्वारा शोपीस बने हुए हैं। जिम्मेदार लोगों को इसकी जानकारी है लेकिन इसकी दशा सुधारने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी संजय खत्री ने शहर को सुंदर बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया था। शहर का कायाकल्प कराने के लिए उन्होंने चौराहों का सुंदरीकरण कराने की पहल की थी। उनकी पहल में जिले के कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों ने गंभीरता दिखाते हुए एक-एक चौराहे को गोद लेकर उसका सुंदरीकरण कराया था। इसके तहत मिश्रबाजार स्थित तिराहा, महुआबाग, विशेश्वरगंज, विकास भवन, सिंचाई विभाग, प्रकाश नगर चौराहा का सुंदरीकरण कराया गया था। तिराहे और चौराहों पर गोलंबर बनाए गए थे। इसमें नक्काशीदार पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था जो कापी आकर्षक लगते थे। कुछ जगहों पर फव्वारा की व्यवस्था कर लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई थी। कुछ वर्ष तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन वर्तमान में देखरेख के अभाव में कई चौराहों की रंगत गायब हो गई है। कहीं लगे आकर्षक पत्थर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तो कहीं फव्वारा नहीं चलता। सैनिक चौराहे पर लगा नक्काशीदार पत्थर जहां टूट चुका है वहीं रेलिंग सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पत्थरों पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। उसके आगे यातायात संबंधित बोर्ड लगाकर उसकी सुंदरता को और भी खराब कर दिया गया है। इसके अलावा विशेश्वरगंज और महुआबाग चौराहे पर स्थित फव्वारे में की गई लाइटिंग की व्यवस्था लंबे समय से समाप्त है। कभी-कभार ही इन फव्वारों से पानी निकलता दिखाई पड़ता है। शहर के विकास एवं उसका कायाकल्प करने को लेकर भले ही अधिकारी दम भरते हों लेकिन दिन भर इन मार्गों से उनके आवागमन करने के बाद भी उनकी नजर इस दुर्व्यवस्था पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

0000
इनसेट
सब्जी दुकानदार फैला देते हैं कूड़ा
शहर के मिश्रबाजार चौराहे का भी नक्काशीदार पत्थरों से सुंदरीकरण किया गया था। कुछ दिन पूर्व क्षतिग्रस्त पत्थरों को हटा कर मरम्मत कार्य कराया गया था। शाम होते ही चौराहे के चारों तरफ सब्जी व्यापारी दुकान लगा देते हैं। सब्जी बेचने के बाद आस-पास ही सड़ी-गली सब्जियां फेंक देते। इसके बाद भी दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
चौराहों का होगा कायाकल्प
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित प्रमुख चौराहों को विकसित करने तथा उनका कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन चौराहों को चिह्नित करा रहा है। इसके बाद सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

0
प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण करने के लिए उन्हें चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। जल्द ही चौराहों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। जिन चौराहों के पत्थर टूटे हैं और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।- लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed