फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dirty water of the drain running on the Sahabalpur contact road spread on the road

सहाबलपुर संपर्क मार्ग पर बजबजा रही नाली का गंदा पानी सड़क पर फैला

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The dirty water of the drain running on the Sahabalpur contact road spread on the road
कासिमाबाद। स्थानीय पुरानी बाजार से सहाबलपुर संपर्क मार्ग पर आवास एवं कृषि निवेश केंद्र के सामने नाली की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल कर बह रहा है। इससे केंद्र के कर्मचारियों के साथ आम जनता को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद पुरानी बाजार से सहाबलपुर को जाने वाले मार्ग पर खंड विकास अधिकारी का आवास, कृषि निवेश केंद्र ,सरजू पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं दो अस्पताल स्थिति है। इस मार्ग पर लंबे समय से नालियां पट जाने के कारण सड़क पर पानी लगा रहता है। खंड विकास अधिकारी का आवास और कृषि निवेश केंद्र होने के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर पानी लगने से आवागमन करने वाले लोगों के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सरकार का स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरी तरह से इस मार्ग पर फेल होता दिख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद बजबजाती नालियों की सफाई नहीं हुई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा सफाईकर्मी प्रतिदिन खंड विकास अधिकारी कार्यालय में हैं। वहीं, इस मार्ग पर काली मां का स्थान होने के नाते महिलाओं का भी आना जाना होता है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मार्ग पर पटी नाली की सफाई कराने की मांग किया है। इस संबंध में कासिमाबाद खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा ने बताया कि जल्द से जल्द सफाई कर्मियों को लगाकर नाली के साथ ही मार्ग पर फैले पानी की साफ-सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed