फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The department, which claimed there was no gas shortage, advised: "Use wood and coal

Ghazipur News: गैस की कमी नहीं होने का दावा करने वाला विभाग बोला- लकड़ी, कोयले का करें इस्तेमाल

Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The department, which claimed there was no gas shortage, advised: "Use wood and coal
गाजीपुर। घरेलू गैस सिलिंडरों की व्यवस्था सुधर नहीं रही है। मांग के सापेक्ष जिला पूर्ति विभाग आपूर्ति नहीं करा पा रहा है। इसकी पुष्टि विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति से हो रही है। विभाग की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों के क्रम में अपील की जाती है कि वह गैस सिलिंडर के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक साधनों लकड़ी, कोयला आदि का इस्तेमाल भोजन बनाने में करें।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद में कुल 1670 कुंतल जलौनी लकड़ी विभिन्न आरा मशीन केंद्रों पर उपलब्ध है, जहां पर पांच से सात रुपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध है। जलौनी लकड़ी मिलने वाले केंद्रों की सूची तहसीलों में आपूर्ति स्टाफ व वन विभाग के कर्मियों के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में शादी-विवाह एवं अन्य प्रयोजनों के लिए आनलाइन फार्म भरकर आवेदन किया जा सकता है। वहीं पिछले दिनों बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जिन गैस एजेंसियों पर नौ दिन से अधिक का बैकलाग चल रहा है, उन गैस एजेंसियों पर बैकलाग को कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जिलाधिकारी के स्तर से बीपीसीएल के राज्य बिक्री प्रमुख लखनऊ एवं प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भी भेजा गया है। वहीं डीएम के दिए गए निर्देश के क्रम में उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीपीसीएल के विक्रय अधिकारी द्वारा अनुपम भारत गैस एजेंसी मिर्जाबाद से 1500 रीफिल को ओम भारत गैस एजेंसी मुहम्मदाबाद में स्थानांतरित कराया गया है।
एचपीसीएल कंपनी से नीलकंठ एचपी गैस एजेंसी दुल्लहपुर एवं रशीदा एचपी गैस एजेंसी मुहम्मदाबाद को दो-दो गाडी व पुष्पक एचपी गैस एजेंसी को एक गाड़ी अतिरिक्त लोड प्लांट से आवंटित किया गया है। आईओसीएल के विक्रय अधिकारी द्वारा पारा इंडेन, बृजलाल इंडेन गैस, केके इंडेन गैस बहादुरगंज, बंशीधर इंडेन गैस अलीपुर मदरा, जंगीपुर इंडेन को बाटलिंग प्लांट से अतिरिक्त लोड आवंटित किया गया है।

रामजी इंडेन सैदपुर तथा मंगारी इंडेन सादात से रीफिल बुकिंग को नजदीकी गैस एजेंसियों पर स्थानांतरित कराकर घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed