फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dedication of the newly built school

नवनिर्मित विद्यालय का किया लोकार्पण

Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dedication of the newly built school

खानपुर में नवनिर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण प्रदेश के

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ से प्रात: दस बजे रिमोट के जरिए किया। इसके बाद सैदपुर के विधायक सुभाष पासी ने फीता काट कर विद्यालय का उद्घाटन किया।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विद्यालय में अधूरे कार्य पर नाराजगी जताते विद्यालय क ी खामियों को जल्द से जल्द सही कराने को कहा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों, मजलूमों, किसानों, युवाओं की है। इनको हितों को देखते हुए ही सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं पर नित नई-नई योजनाएं बना रही हैं।

 चुनाव से पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जो वादा किया उसे भलीभांति निभाया। सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए खुद मैंने इस विद्यालय को संचालित कराया। विद्यालय में जो कमी है, उसे जल्द पूर्ण कर पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा।

क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा की गई सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। सुभाष पासी ने छात्र-छात्राओं को कापी, पेन तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय लोगों को साल तथा कंबल भेंट किया।


इस मौके पर सीडीओ रामअवतार, उपजिलाधिकारी सैदपुर, एमएलसी विजय यादव, देवराज सिंह ठाकुर, राजेन्द्र यादव, छोटे प्रधान, रामविलास यादव, हृदय राम आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजनाथ यादव तथा संचालन विनोद सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed