फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The debt owed to brave soldiers can never be repaid.

Ghazipur News: वीर सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता

Mon, 27 Jul 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The debt owed to brave soldiers can never be repaid.
धरवा गांव में कारगिल बलिदानी शेषनाथ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद खड़े पूर्व सैनिक व बलि
नंदगंज। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कारगिल बलिदानी अमर शेषनाथ यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। शौर्य संगठन के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र फौजी ने सभी को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वीर बलिदानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा को हमेशा जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यादव महासभा के वरिष्ठ नेता सुजीत यादव ने कहा कि बलिदानियों के परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुनीता सिंह खुशबू को सम्मानित किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ तथा उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कारगिल के अमर बलिदानी शेषनाथ यादव की पत्नी सरोज यादव, बलिदानी रामविलास यादव की पत्नी पुष्पा यादव तथा बलिदानी अश्विनी यादव की पत्नी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद सोबराती, कृष्णकुमार बिंद, उमाशंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, रामध्यान यादव, मोती यादव, अंबिका यादव आदि उपस्थित रहे।

धरवा गांव में कारगिल बलिदानी शेषनाथ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद खड़े पूर्व सैनिक व बलि

धरवा गांव में कारगिल बलिदानी शेषनाथ यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद खड़े पूर्व सैनिक व बलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed