फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dead body of the jawan reached, tribute paid

जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते घर में मचा कोहराम

Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the jawan reached, tribute paid
जमानियां के हरपुर स्थित जवान को सलामी देते पुत्र आयुष एंव आदित्य। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। क्षेत्र के हरपुर गांव में मंगलवार को वायु रक्षा रेजिमेंट के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वाराणसी के 39 जीटीसी से आए सैनिकों ने पुष्पचक्र रखकर सलामी दी। विधायक सुनीता सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के परशुराम जमदग्नि ऋषि उर्फ बलुआ घाट पर जवान की अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

भारतीय सेना के वायु रक्षा रेजिमेंट में तैनात क्षेत्र के हरपुर निवासी जवान दीपक यादव (38) राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे। बीमारी के कारण उन्हें सेना के बड़े अस्पताल महाराष्ट्र के पुणे ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बीते 20 दिसंबर की सुबह करीब साढ़ेे बजे निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर सेना सड़क मार्ग से एंबुलेंस से सुबह करीब दस बजे सैय्यदराजा होते हुए उनके पैतृक गांव हरपुर पहुंचा जहां तहसीलदार आलोक कुमार, कोतवाल राजीव कुमार सिह उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता मौजूद रहे। घर से जवान की अंतिम यात्रा बलुआ घाट के लिए निकली। इसमें बड़ी संख्या में लोगोें ने हिस्सा लिया। पिता वंश नारायन यादव माता लखेशरी देवी पत्नी निरज यादव पुत्र आयुष एवं आदित्य यादव सहित परिजनों का रो-रोकर बेहोश हो रहे थे। नगर के परशुराम जम्दग्नि ऋषि घाट उर्फ बलूआ घाट पर पिता वंश नारायण यादव ने मुखाग्नि ने दी। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जमानिया विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व प्रमुख दयाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव सभासद प्रमोद यादव, बिराह गायक रजनी कांत यादव, बीएचयू छात्र नेता विकास यादव धनंजय कुशवाहा नारायण दास चौरसिया सद्दाम खां विजय यादव, रजनीश यादव प्रवीण यादव अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
दोनों पुत्र है विकलांग
जमानिया। जवान दीपक यादव के दोनों पुत्र आयुष यादव व आदित्य पैर विकलांग हैं। दोनों विकलांग पुत्रों द्वारा पिता को अंतिम विदाई देते हुए देख लोगों की आंखे नम हो गई। पत्नी दहाड़े मारकर विलाप कर रही थीं। वहां मौजूद परिवार के अन्य सदस्य सांत्वना देकर शांत कराने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed