फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dead body of a person who left home was found immersed in the Ganga the next day.

Ghazipur News: घर से निकले व्यक्ति का दूसरे दिन गंगा में उतराया मिला शव

Fri, 20 Oct 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a person who left home was found immersed in the Ganga the next day.
सुहवल। थाना क्षेत्र के गरूआमकसूदपुर निवासी व्यक्ति का शुक्रवार को गंगा में उतराया हुआ शव मिला। परिजन और पुलिस ने नाविकों की सहायता से शव को किसी तरह बाहर निकाला। परिवार के लोगों के मुताबिक वह बृहस्पतिवार की देर शाम खाना खाने के बाद घूमने निकला था। परिजनों ने बताया कि परमानंद राय (48) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका उपचार वाराणसी से चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर शाम को परमानंद भोजन करने के बाद घर से बाहर निकल गए। पहले तो परिजनों ने सोचा कि गांव में कहीं घूमने गए होंगे, लेकिन काफी देर तक घर न आने पर खोजबीन शुरू की। सुबह खोजबीन करते हुए मेदनीपुर से होते हुए हमीद सेतु की ओर जाने लगे, तभी उनकी नजर सेतु पर लगे भीड़ पर पडी तो शक के आधार पर नदी में नीचे झांककर देखने लगे। देखा वह परमानंद औधे मुंह पानी में पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। वह घर पर ही रहते थे। घटना की जानकारी होते ही पत्नी रिंकी देवी सहित पूरे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed