{"_id":"6a42cad660e548ce3e0d7e6e","slug":"the-days-of-parnakuti-ashram-will-be-brighter-the-first-installment-of-rs-61-lakh-released-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-155080-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पर्ण कुटी आश्रम के दिन बहुरेंगे, 61 लाख की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पर्ण कुटी आश्रम के दिन बहुरेंगे, 61 लाख की पहली किस्त जारी
विज्ञापन
गौरी गांव स्थित पर्ण कुटी मंदिर। संवाद
गाजीपुर। सैदपुर ब्लॉक के ग्राम गौरी स्थित पर्ण कुटी आश्रम का जल्द ही कायाकल्प होगा। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार ने आश्रम के विकास के लिए 82.27 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 61 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव संजीप कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। इस परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को नामित किया गया है।
योजना के तहत शौचालय सहित 50 लाख रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 3.89 लाख रुपये की लागत से पेविंग कार्य तथा 4.25 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। परिसर में सोलर पैनल, बेंच, साइन बोर्ड, सबमर्सिबल पंप और लैंडस्केपिंग का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे आश्रम का स्वरुप और सुविधाएं बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
शासन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए महानिदेशक पर्यटन को परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देश दिए गए हैं कि ई-टेंडरिंग के माध्यम से पारदर्शी ढंग से कार्य आवंटित किया जाए और निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पर्ण कुटी आश्रम के सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से प्रथम किस्त के तौर पर 61 लाख रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप निविदा आदि कराई जा रही है।
-आरके मौर्य, जिला पर्यटन अधिकारी।