फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dampness on the roof and the dirt found in the toilet

छत पर सीलन और शौचालय में मिली गंदगी

Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The dampness on the roof and the dirt found in the toilet
जमानिया। विकासखंड के बरुइन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान बाल सघन चिकित्सा कक्ष के छत पर सीलन और शौचालय में गंदगी देखकर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने पांच बेड के बाल सघन चिकित्सा कक्ष, जनरल आईसीयू ऑक्सीजन सपोर्ट कक्ष, निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट, औषधि भंडारण कक्ष, स्टोर रूम, ओटी, टेली मेडिसिन कक्ष और डिलिवरी रूम आदि का निरीक्षण किया। बाल सघन चिकित्सा कक्ष के छत पर सीलन और शौचालय में गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। दीवारों में आई दरारों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर की जांचमें भिन्नता मिलने पर फार्मासिस्ट आईबी पांडेय को चेतावनी देते हुए रजिस्टर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बताया कि अस्पताल में बहुत कमियां हैं उसको दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह अभिषेक मौर्य सुनील भाष्कर रामदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed