फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The couple was hit by a bike, the wife died

दंपती को बाइक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The couple was hit by a bike, the wife died
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामवृक्ष का पुरा के पास ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया, जहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रेवतीपुर निवासी विनोद राम अपनी पत्नी सीमा देवी (45) के साथ खेत में से जानवरों के लिए घास काटकर ठेले से हाईवे किनारे होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से भदौरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद राम, सीमा देवी, श्यामविहारी और बीरू सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉक्टरों ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। जबकि घायल तीन अन्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed