फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The country is fortunate to have been led by a person like Prime Minister Narendra Modi.

देश सौभाग्यशाली है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति का नेतृत्व मिला

Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The country is fortunate to have been led by a person like Prime Minister Narendra Modi.
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि देश सौभाग्यशाली है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति का नेतृत्व मिला है। गांव, गरीब, किसान जिनकी प्रतिबद्धता है। यह बातें उन्होंने पार्टी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मान में जिला कार्यालय छावनी लाइन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में बुधवार को कही। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की विजय पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार दमदारी से भाग लिया है। 75 में से 67 जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय हासिल किया है। प्रदेश में 3000 में से 1500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता निर्वाचित होकर आए हैं। पूर्वांचल की उपेक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का पूर्वी हिस्सा सबसे उपेक्षित क्षेत्र था। मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता राजनीति को साधने और बरगलाने के लिए इस क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन उनकी सोच संवेदना इस क्षेत्र के विकास और लोगों के उत्थान के प्रति कभी भी संवेदनशील नहीं रही। मनोज सिन्हा द्वारा पूर्वांचल की समृद्धि एवं विकास के लिए शुरु किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 341 किलोमीटर का जो पूर्वांचल एक्सप्रेस का उपहार दिया है यह निश्चित रूप से पूर्वांचल और बिहार के लिए लाइफ लाइन सिद्ध होने वाला है। इस मौके पर जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जो जबरदस्त विजय प्राप्त हुई है यह उत्तर प्रदेश में पहली बार हुई है। जमानिया की विधायक सुनीता सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed