{"_id":"faaad85802c50f72bbe89873e8832a9a","slug":"the-corpse-was-found-hanging-on-the-gallows-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बसुका गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को विवाहिता साहिना बेगम (24) की फांसी पर लटकती लाश पाई गई। साहिना के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बिहार के सेराजपुर कोटा, थाना कुचिला जिला कैमूर के अयूब मिया की पुत्री साहिना (24) की शादी दो वर्ष पूर्व गहमर के बसुका निवासी एकामुल हक पुत्र हितारुद्दीन से हुई थी। एकामुल अपनी पत्नी साहिना बेगम के साथ मुंबई में रहता था। दो माह पहले घर आया था। मंगलवार की सुबह साहिना की मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी पर लटकती पाई गई। आवाज लगाने के बाद भी जब साहिना नहीं आई तो ससुराल वालों ने उसके कमरे का फाटक तोड़ दिया। कमरे का नजारा देख अवाक रह गए।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मायके वाले भी आ गए। साहिना के पिता अयूब ने गहमर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि साहिना की शादी में 5 लाख नगद , सोने की चेन, मोटरसाइकिल और अन्य सामान दहेज में दिया था। शुरू में सब सामान्य रहा लेकिन कुछ माह बाद दहेज के लिए दामाद के पिता हितारुल हक, बड़ा भाई एकामुल हक, सास नजबुन खातून, बहन गुदुल, नेहा ने दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करना शुरू किया।
विज्ञापन
साहिना अक्सर फोन कर उत्पीड़न के बारे में बताती थी। उसकी विदाई कराकर अपने यहां लाया। ससुराल वाले बकरीद के बाद विदाई कराकर साहिना को ले गए। सोमवार रात साहिना ने फोनकर बताया कि उसे मारा-पीटा जा रहा है। मंगलवार सुबह 6 बजे उसने फोनकर कहा कि अगर वह नहीं आए तो ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। सुबह 8 बजे दामाद ने फोन पर बताया कि साहिना की मौत हो गई है। गहमर थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि साहिना की मौत कैसे हुई।