फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The connection is outstanding chopped 11

बकाया होने पर कटा 11 का कनेक्शन

Wed, 26 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The connection is outstanding chopped 11
बिजली विभाग ने बुधवार को शहर के रौजा तिराहा, मऊ बस स्टैंड और हनुमानगढ़ी कालोनी में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बकाया होने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया। जबकि बकाए का एक लाख 87 हजार रुपये वसूल किया गया।
विज्ञापन


नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से जांच अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को टीम ने शहर के रौजा तिराहा, मऊ बस स्टैंड और हनुमानगढ़ी कालोनी में कनेक्शनों की जांच की। प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली
विज्ञापन


ने बताया कि 66 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान दो लाख 98 हजार रुपये बकाया होने पर 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया, जबकि बकाए का एक लाख 87 हजार रुपये वसूल किया गया। इसके साथ ही नौ किलोवाट लोड
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाने के साथ ही चार नए कनेक्शन और 23 मीटर लगाए गए। जांच टीम में सहायक अभियंता मीटर चंद्रमा प्रसाद, अवर अभियंता मीटर सतीशचंद्र चौहान, पावर मीटर रीडर विनय तिवारी, लाइनमैन अबरार अहमद, डिसकनेक्शन, बिलिंग और

मीटर टीम के साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसडीओ ने बताया कि जांच अभियान 21 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed