फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The condition of the egg seller who was burnt by fire in an attempt to commit suicide is stable.

Ghazipur News: आत्मदाह के प्रयास में आग से झुलसे अंडा विक्रेता की हालत स्थिर

Wed, 03 Jul 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The condition of the egg seller who was burnt by fire in an attempt to commit suicide is stable.
गाजीपुर। पारिवारिक कलह व कर्ज से ऊबकर एक अंडा विक्रेता ने सहादतपुर गांव के बाहर सड़क किनारे बगीचे में पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। दूसरे दिन भी मंगलवार को मेडिकल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से झुलसे अंडा विक्रेता का उपचार चल रहा था। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


जंगीपुर थाना क्षेत्र के सहादतपुर निवासी राजेंद्र राम (55) बस्ती में ठेले पर अंडा बेचकर जीविकाेपार्जन चलता है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में राजेंद्र राम घर से एक डब्बे में पेट्रोल लेकर शौच के बहाने निकला और घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क के किनारे बगीचे में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया था। आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया। तब-तक वह गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे अंडा विक्रेता को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा था। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे अंडा विक्रेता का उपचार दूसरे दिन भी आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में चल रही है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि अंडा विक्रेता का उपचार मेडिकल काॅलेज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक वह 83 प्रतिशत झुलस गया है। परिजनाें की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed