{"_id":"6377c8d8719399674e5ccf51","slug":"the-committee-made-the-report-available-after-physical-verification-of-most-of-the-schools-ghazipur-news-vns68433975","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति ने अधिकांश विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट कराई उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति ने अधिकांश विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट कराई उपलब्ध
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में वर्ष 2023 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसील स्तर पर गठित चार सदस्यीय समिति की ओर से अधिकांश विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करके रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को शुक्रवार की शाम तक उपलब्ध करा दी गई है।
जिले में कुल 1105 माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
परीक्षा केंद्र बनाने के उद्देश्य से इन सभी विद्यालयों का तहसील स्तर पर सत्यापन कराया गया है। भौतिक सत्यापन कुल तीस बिंदुओं पर हुआ है। सत्यापन की प्राप्त रिपोर्ट को अपलोड करने की प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू कर दी गई है। भौतिक सत्यापन में जिन विद्यालयों की रिपोर्ट परीक्षा केंद्र बनने के मानक के अनुरूप होगी, उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या कुछ अधिक होने से परीक्षा केंद्र भी अधिक बनाए जाएंगे। इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए एक लाख 66 हजार 660 छात्रों ने बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 85492 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बालकों की संख्या 51 हजार 242 है जबकि बालिकाओं की संख्या 34 हजार 250 है। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 81 हजार 168 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बालकों की संख्या 48 हजार 438 तथा बालिकाओं की संख्या 32 हजार 730 है। मालूम हो कि आज ही भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि थी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि सत्यापन की रिपोर्ट 25 नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।