फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The coldest day of the season, mercury at 9

Ghazipur News: मौसम का सबसे सर्द दिन, 9 पर पारा

Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season, mercury at 9
गाजीपुर। आखिरकार सर्दी अपनी रौ में आने लगी है। धीरे-धीरे पारा लुढ़कने के साथ ही ठंड अब सितम ढाने लगी है। तापमान में कमी होने से सुबह-शाम को कंपकंपी होने लगी है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को हो रही है। मंगलवार को मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 एवं न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे का भी की खूब असर दिखा। ठंड बढ़ने के बाद भी अभी प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं मंगलवार को । इस वजह से मार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

दिसंबर माह के दूसरे पखवारे से ही ठंड अपना असर दिखाने लगी। पिछले कुछ दिनों से दिन में सर्द हवा चलने और पारा लुढ़कने के कारण ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। कुछ दिन से धूप तो निकल रही है लेकिन उसमें तेजी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले तक देर शाम बाजारों में रहने वाली चहल-पहल बीते कुछ दिनों में कम होने लगी है। जरूरी काम होने पर ही लोग रात को घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं बात करें तो प्रशासन की ओर से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। भोर एवं रात के समय मार्ग पर कोहरे की वजह से आवागमन कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है। कोहरे के कहर के चलते चालक वाहनों को धीमी गति से चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की संभावना के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। किसान पके हुए फल एवं सब्जियों की समय से तुड़ाई करें। आगामी समय में मौसम परिवर्तन एवं ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसान पशुओं की देखभाल समय से करें। फसलों में रोग एवं कीटों की निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed