फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The CO took charge and said, "Crime will not be tolerated.

Ghazipur News: सीओ ने प्रभार संभाला, बोले- अपराध बर्दाश्त नहीं

Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The CO took charge and said, "Crime will not be tolerated.
दुल्लहपुर। सीओ शुभम वर्मा ने रविवार को भुड़कुड़ा क्षेत्र का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और पूरे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण प्राथमिकता है। महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे महिलाएं और बेटियां स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें। एससी/एसटी से जुड़े मामलों पर सीओ शुभम वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में विशेष जांच के बाद ही निष्पक्ष व विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मामले में कानून के दायरे में रहकर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना प्राथमिकताओं में शामिल है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed