फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The claim of 24 hour power supply is baseless

Ghazipur News: 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवा-हवाई

Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The claim of 24 hour power supply is baseless
गाजीपुर। बिजली निगम नगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है लेकिन जमीनी सच्चाई इससे इतर है। लोकल फाॅल्ट के नाम पर मनमाने ढंग से बिजली कटौती की जा रही है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। लोकल फाॅल्ट के नाम पर किस मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी दिन तो कभी रात में बत्ती गुल हो जाती है। बिजली कटौती से पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। सबसे खराब स्थिति लोटन इमली बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की है। उर्दू बाजार, नवाबगंज, नवाब साहब का फाटक, झंडातर, टेढ़ी बाजार, कोट किला कोहना, लकड़ी का टाल, तुलसी का पुल, सन बाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, गोला घाट आदि मोहल्लों में बिजली की सबसे ज्यादा कटौती की जा रही है। दिन भर में तीन से चार घंटे ही आपूर्ति हो रही है। नगर के महाजनटोली, लाल दरवाजा, आमघाट सहकारी कॉलोनी आदि मोहल्लों में भी जमकर बिजली कटौती हो रही है। कहीं वोल्टेज हाई तो कहीं लो रहने की समस्या बनी रहती है। रात की बिजली कटौती ने लोगों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि जल्द ही लोटन इमली बिजली उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी से पहले बिजली निगम की ओर से जगह-जगह तार, खंभे आदि बदलने के कार्य किए गए। उस समय दावा किया गया कि गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति हो सके, इसलिए यह कवायद की जा रही है। लेकिन, गर्मी के मौसम में बिजली कटौती निगम की तैयारियों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed