{"_id":"6859a39a5b2ed62cef014a69","slug":"the-city-is-full-of-garbage-lime-is-not-being-sprayed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-134728-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कूड़े के ढेर पर शहर, चूने का नहीं हो रहा छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कूड़े के ढेर पर शहर, चूने का नहीं हो रहा छिड़काव
विज्ञापन
गाजीपुर। मौजूदा समय में शहर कूड़े के ढेर पर है। नगर के प्रमुख मार्गों से लेकर पॉश कॉलोनियों में सड़कों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। स्थिति यह है कि सोमवार को दोपहर 12:30 बजे तक कूड़े नहीं उठे थे। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस बात की गवाही नगर के प्रमुख मार्गों पर लगे कूड़े के ढेर दे रहे हैं। इसके कारण नगर की स्वच्छ तस्वीर उभरकर सामने नहीं आ पा रही है। नगर के मुख्य बाजार से लेकर कॉलोनियों तक में जहां देखिए, वहां कूड़े के ढेर नजर आएंगे। इससे नगरवासियों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी में दोपहर साढ़े 12 बजे तक कूड़े का ढेर लगा रहा। जबकि यह कॉलोनी शहर के पॉश कॉलोनियों में शामिल है। इसी तरह सकलेनाबाद में साढ़े 10 बजे कूड़ा उठा। जबकि इसी मार्ग से शहर के लोग वाराणसी जाने के लिए फोरलेन का सहारा लेते हैं। लंका पर नगर पालिका की ओर से सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। उद्देश्य यही कि स्थान की सुंदरता में चार चांद लग सके लेकिन यहां सुबह 11 बजे तक कूड़ा नहीं उठाया गया था। बरसात का मौसम शुरू हो गया है। इसके बावजूद चूने का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही शहरियों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
इसे लेकर शहर के लोग चिंतित हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद आनन-फानन आमघाट सहकारी कॉलोनी में चूने का छिड़काव कराया गया। हालांकि शहर के अन्य हिस्सों में यह कवायद नहीं की गई।
विज्ञापन
नगर पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि अभी मैंने हाल ही में चार्ज लिया है। दो दिनों के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगी।