फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The child who came to his maternal home died by drowning in the pond.

Ghazipur News: ननिहाल आए बालक की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The child who came to his maternal home died by drowning in the pond.
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के चिनगी दीवान मुहल्ला स्थित नाना के घर आए एक बालक की बुधवार की देर शाम खेलते समय तालाब में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर पुलिस ने पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चिनगी दीवान मुहल्ला निवासी गर्जन बिंद की पुत्री जोन्हिया कुछ दिनों पूर्व ससुराल बिहार प्रांत के भोजपुर जनपद के नियाजीपुर स्थित नवा डेरा से मायके आई थी। मां के साथ प्रिंस (6) भी ननिहाल आया हुआ था। देर शाम प्रिंस पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ घर के पास हनुमान चबूतरा स्थित तालाब के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पानी में चला गया। किसी की नजर नहीं पड़ी। जब शाम हुई तो परिवार के लोग प्रिंस की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

सुबह जब मुहल्ले के लोगों ने तालाब में खोजबीन की तो प्रिंस का शव पानी से बाहर निकाला। यह देख परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मच गई। इधर नवा डेरा से बालक के परिजन चिनगी दीवान मुहल्ला पहुंच गए। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे हुए थे। इस संबंध में गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed