{"_id":"f050f53cac0d84539040abfc0297f4e9","slug":"the-camp-was-patient-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में मरीजोें का किया गया परीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में मरीजोें का किया गया परीक्षण
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू प्राथमिक स्वास्थ केंद्र राजापुर के परिसर में रविवार को वाराणसी के निजी चिकित्सालय की ओर से मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। उद्घाटन केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने काला धन वापस लाने के लिए एसआईटी का गठन किया है। विदेशी बैंकों में जमा 48 सौ करोड़ रुपये काला धन को भारत में वापस लाकर गरीबों के उत्थान में लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जनधन योजना को शुरू कर काफी कम समय में देश के सात करोड़ गरीब जनता का खाता खुलवाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 20 लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में रेलवे की खाली जमीन पर स्मार्ट सिटी विकसित की जाएगी। ढोढ़ाडीह एवं करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म ऊंचा किया जाएगा। छपरा से इलाहाबाद तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। काम पूरा होते ही इस रूट पर गाडि़यों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उन्होंने शिविर में आए वाराणसी के चिकित्सक डा. मृगेंद्र कुमार, डा. अवनीश राय को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, रामव्यास राय, मनोज राय, कैलाशनाथ राय, हरिनरायन राय, नित्यानंद त्रिपाठी, मृत्युंजय, शिवपूजन पासी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अनिरुद्ध राय तथा संचालन राजेंद्र त्रिपाठी और आभार डा. मधुलिका राय ने जताया।
विज्ञापन