फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of the auto driver who came out of the house was found

Ghazipur News: घर से निकले ऑटो चालक का शव मिला

Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of the auto driver who came out of the house was found
-परिजन जता रहे हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के उसिया में घर से निकले युवक का 12 घंटे बाद शव मिला है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आसिफ ऑटो चलाता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
उसिया थाना क्षेत्र के उसिया निवासी आसिफ (18) पुत्र मेराज 8 अगस्त को अपने घर पर था। परिवार के लोगों के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे उसे किसी का फोन आया। इसके बाद वह बिना चप्पल पहने निकल गया और देर रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन

इधर, भाई अरबाज और उसकी मां ने खोजबीन की। लेकिन कहीं कुछ पता नही चला । अगले दिन सुबह में आसिफ का शव झोपड़ी के बगल में मिला। शरीर पर जले हुए का निशान था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिजनों का आरोप है कि किसी ने बुलाकर हत्या कर जलाने के बाद लाकर शव को फेंक दिया। वहीं, जांच में जुटी पुलिस को शव के पास बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ मिला, जिसके आधार पर यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई और शरीर पर जलने का निशान है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed