{"_id":"583f267f4f1c1b9345de72cb","slug":"the-body-of-a-young-woman-near-the-bridge-thrown-htyakr","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर पुल के पास फेंका युवती का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याकर पुल के पास फेंका युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्मनाशा पुल के पास खेत में बुधवार को एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की पहचान के लिए बारा क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों को बुलाया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गहमर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पुल के समीप स्थित एक खेत में बुधवार की सुबह एक युवती का शव कुछ लोगों ने देखा। थोड़ी देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव की जानकारी मिलने पर गहमर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या कहीं और की गई है। मृत युवती के गले पर रस्सी का निशान भी है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की गला दबा कर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस घटना स्थल के आस-पास रहने वालों से पूछताछ कर रही है।