{"_id":"682780f0f49a535f8f0321aa","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-the-bushes-near-the-canal-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-132734-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नहर के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
बिरनो। चक कपिल गांव स्थित नहर पर शुक्रवार की सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। वह बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
परिजनों के रोने-बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। पांडेयपुर राधे गांव निवासी ऋषि राजभर (20) गत 15 मई की शाम तीन बजे के बाद घर से निकला लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सोचा कि रात होने पर कहीं चला गया होगा। सुबह आ जाएगा। दूसरे दिन सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पिता का 15 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह चार बहनों में अकेला था।
विज्ञापन
बड़ी बहन की शादी हो गई थी और दो छोटी बहनों की शादी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की मां तेतरी देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।