फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a girl found in the bushes near the railway track has been identified

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त

Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl found in the bushes near the railway track has been identified
सैदपुर। रफीपुर मसूदहा गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिली एक 32 वर्षीय युवती के शव की शिनाख्त रविवार की रात रसूलपुर कोलवर गांव निवासी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर मॉर्च्यूरी भेजकर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही सोशल मीडिया और आसपास के थानों की मदद से उसकी शिनाख्त में जुट गई थी। देर रात कोतवाली पहुंचे रसूलपुर कोलवर गांव के कयूम ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी अन्नू (32) के रूप में की। पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले कई वर्षों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह घर से बिना बताए कई बार निकल चुकी थी।
विज्ञापन

गत 11 मई को भी वह बिना बताए निकल गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रफीपुर मसूदहा में रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed