{"_id":"69669e06a81f6737c80745fc","slug":"the-bjp-is-deceitful-and-tyrannical-just-like-ravana-chhotelal-kharwar-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-142435-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रावण जैसा छली और अत्याचारी है भाजपा—छोटेलाल खरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रावण जैसा छली और अत्याचारी है भाजपा—छोटेलाल खरवार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने भाजपा की तुलना रावण से करते हुए उसे आततायी और अत्याचारी बताया, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि जिस प्रकार अपने समय में रावण अत्याचारी और छल-कपट करने वाला था, उसी तरह आज भाजपा का चरित्र भी है। आरोप लगाया कि भाजपा हर स्तर पर छल कर रही है, चाहे वह एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) का मामला हो या फिर थाना, कचहरी और कोर्ट-हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है। यह बयान उन्होंने चकिया में एक निजी लॉन में 11 जनवरी को आयोजित बूथ लेवल कार्यकर्ताओं (बीएलए) के सम्मेलन के दौरान दिया।
सांसद ने कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यशैली आम जनता के हित में नहीं हैं और यह सरकार सत्ता के बल पर लोगों का शोषण कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर जनता को सच्चाई से अवगत कराएं और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करें।