फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike overturned in the pit, another bike crushed the fallen worker

गड्ढे में बाइक पलटी, गिरे मजदूर को दूसरी बाइक ने कुचला

Sun, 28 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The bike overturned in the pit, another bike crushed the fallen worker
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद-मरदह मार्ग में स्थित गड्ढे में असंतुलित होकर बाइक रविवार की शाम खोजवा गांव के पास पलट गई। इधर पीछे से आ रही दूसरी बाइक गिरकर घायल हुए बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव निवासी संतु राम (55) मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। शाम करीब पांच बजे वह नायकडीह बाजार से घर आ रहे थे। खोजवा गांव के पास सड़क के गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इधर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरे बाइक गंभीर रूप से सड़क पर गिरे संतु राम के सिर पर चढ़ते हुए निकल गई। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक बाइक लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मृतक संतु राम की पत्नी लीलावती और उनके दो लड़के घटना पर बिलखते हुए पहुंचे। मौके पहुंचे ग्राम प्रधान पति हरिशंकर चौहान, अजय चौहान, राजन चौहान परिवार को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed