{"_id":"646fa72f53817dc712005d99","slug":"the-assailant-ran-away-after-beating-the-couple-sleeping-on-the-terrace-ghazipur-news-c-20-1-222665-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: छत पर सोए दंपती काे मारपीट कर हमलावर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: छत पर सोए दंपती काे मारपीट कर हमलावर भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में रात में छत पर सो रहे दंपती को हमलावरों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उपेंद्र राजभर अपनी पत्नी गुड़िया राजभर के साथ बुधवार की रात में अपने घर की छत पर सोया हुआ था।
दंपती का आरोप है कि गांव का ही राम ध्यान प्रजापति और किशन प्रजापति रात में करीब 2 बजे घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और लाठी डंडे से मारपीट कर उन दोनों को घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हमलावर भाग खड़े हुए।
देर रात स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति पत्नी का प्राथमिक इलाज कराया गया। वहीं इस मामले पर पीड़ित के पक्ष ने दो नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पशु तस्करी में लिप्त है। रात के अंधेरे में वह हमारे पति को ले जाने के लिए गाड़ी लेकर आया था।
विज्ञापन
जब उन्होंने मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और धमकी देते हुए वापस चला गया। इसी बात से खुन्नस खाकर वह रात के अंधेरे में छत पर आया और जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगा। इस मामले पर जानकारी देते हुए बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।