फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The administration swung into action following complaints of illegal occupation of railway land.

Ghazipur News: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के हरकत में आया प्रशासन

Wed, 22 Oct 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The administration swung into action following complaints of illegal occupation of railway land.
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के देवा गांव स्थित चौबे का पूरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने की शिकायत सोमवार को प्रशासन हरकत में आया। रेल व तहसील प्रशासन दल बल के साथ मंगलवार की दोपहर मौके पर पहुंच गया। वहीं, मऊ आरपीएफ के एसआई विकास यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उधर, दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार ने निर्माण कराने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार की शाम को कथित तौर कराए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

जखनिया तहसील के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यह भूमि किसकी है और निर्माण की अनुमति किसने दी, इसकी पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा नेता अनिल कुमार पांडेय ने स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश से की और पत्रक सौंपा। भाजपा नेता ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पीएम, सीएम समेत रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि रेलवे की भूमि पर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि हमें धार्मिक स्थल के निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन रेलवे भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करना गलत है। अगर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा मंडल स्तर पर बड़ी बैठक कर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगी। उधर, मऊ आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हालात पर नजर रखी जा रही है। छठ पर्व के बाद रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed