फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused who shot the engineer caught

इंजीनियर को गोली मारने वाला आरोपी धराया

Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
The accused who shot the engineer caught
करंडा। थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव में एक किराए के मकान में रह रहे कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को लगी गोली के मामले में पुलिस ने आरोपी को दीनापुर चट्टी से धर-दबोचा। साथ ही 32 बोर का पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी ने गोली मारने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 17 सितंबर को कार्यदायी संस्था के इंजीनियर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीते 18 सितंबर को घायल के मामा ने अब्दुल रहमान उर्फ गब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस टीम लगातार आरोपी को दबोचने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को दीनापुर चट्टी से तीन सौ मीटर आगे जमानिया रोड से मुखबिर की सूचना पर धर-दबोचा।तलाशी लेने पर एक पिस्टल और खोखा भी बरामद किया। सफलता प्राप्त टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, रामबाबू सिंह, नागेंद्र कुमार, संजय पाल, प्रमोद कुमार आजाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed