फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The accused of kidnapping a deaf and mute teenager, carrying a reward of 25 thousand rupees, was arrested in an encounter.

Ghazipur News: मूक-बधिर किशोरी को अगवा करने का आरोपी 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping a deaf and mute teenager, carrying a reward of 25 thousand rupees, was arrested in an encounter.
गौसपुर हवाई पट्टी के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल मूक-बधिर किशोरी के अपहरण के आरोपी को इलाज के लि - फोटो : 1
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र में मूक-बधिर किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विजयी (34) को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की भोर में मुहम्मदाबाद और नोनहरा पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजा गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात मुहम्मदाबाद पुलिस गश्त पर थी। तिवारीपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवक दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों कठवामोड़ की ओर भागे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। गौसपुर हवाई पट्टी के पास खुद को घिरता देख बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी थाना मुहम्मदाबाद के बढ़ईपुरा निवासी विजयी (34) है।
विज्ञापन

तमंचा, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद
सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की है। मुठभेड़ और बरामदगी के मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों ने किया था किशोरी का अपहरण
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव की मूक-बधिर किशोरी का एक अगस्त की शाम ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास बाइक सवार दो युवकों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया था। पुलिस के अनुसार इसी मामले में विजयी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed