फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Murder Case accused committed crime while returning from a birthday party

Ghazipur Murder Case: जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तीनों दोस्त, 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 26 Dec 2025 06:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 06:18 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में दो युवकों की हत्या और एक युवक के लापता होने के मामले को लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा है। तीनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Ghazipur Murder Case accused committed crime while returning from a birthday party
मृतक विक्की सिंह और सौरभ सिंह और अंकित सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के गहमर के खेलूराय पट्टी में बुधवार की रात दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक विक्की के भाई विकास सिंह की तहरीर पर 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि तीनों युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि खेमनराय पट्टी निवासी विकास सिंह ने तहरीर देकर जानकारी दी कि भाई विक्की सिंह अपने दो मित्रों के साथ बुधवार की रात 11.30 बजे अपने दो मित्रों अंकित सिंह और सौरभ सिंह के साथ टनमन उर्फ शशांक सिंह के पुत्र के जन्मदिन में गए थे। खाना खाकर तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


खेलूराय पट्टी गांव में रास्ते में घात लगाकर बैठे हत्यारोपी अमित सिंह, अमन सिंह, ओम सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई अज्ञात पुरानी रंजीश को लेकर भाई विक्की सिंह और दो उसके दो साथी सौरभ सिंह और अंकित सिंह को पकड़कर गहमर नई पानी टंकी के पास ले जाकर मारपीटा और धारदार हथियार से हत्याकर शवों को तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाई विक्की सिंह और उसके साथ सौरभ सिंह का शव मिल गया है, जबकि एफआईआर लिखे जाने तक अंकित सिंह का शव नहीं मिला है। आरोप लगाया कि यह भी जानकारी हुई है कि जन्मदिन समारोह में आया चंदन सिंह उर्फ माही, संजय सिंह, आदर्श सिंह एवं उजाला मुख्य साजिशकर्ता हैं। जबकि प्रशांत सिंह और और नीरज सिंह भी आरोपी हैं। कोतवाल ने बताया कि अमित सिंह, अमन सिंह, ओम सिंह, लखन उर्फ विकास सिंह, अरविंद सिंह, अभिषेक सिंह, चंदन सिंह उर्फ माही, संजय सिंह, आदर्श सिंह, उजाला, प्रशांत सिंह और नीरज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दीवारों पर लगे खून के धब्बे दे रहे वारदात की गवाही

Ghazipur Murder Case accused committed crime while returning from a birthday party
Ghazipur murder case - फोटो : अमर उजाला
खेलूराय पट्टी की गलियों और दीवारों पर लगे खून के धब्बे दो युवकों की हत्या की जघन्य वारदात की गवाही दे रहे थे। जगह-जगह खून फैला था। पोखरे के पास सौरभ, विक्की और अंकित की बाइक खड़ी थी। दो गलियों में घसीटने के निशान थे। पोखरे के पास घास में मांस के लोथड़े पड़े थे। वहीं, खेलूराय पट्टी में दहशत का माहौल था। ज्यादातर घरों में ताले लगे थे। महिलाएं और बच्चे छत पर मौजूद थे। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पुलिस खेलूराय पट्टी पहुंची तो पोखरे से करीब 50 मीटर की दूरी पर गली में बाइक खड़ी थी।

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: डायग्नोस्टिक सेक्टर में भी शुभम जायसवाल ने किया था निवेश, जांच एजेंसियों के हाथ लगे ठोस सबूत

झाड़ियों में मिले मांस के लोथड़े

Ghazipur Murder Case accused committed crime while returning from a birthday party
Ghazipur murder case - फोटो : अमर उजाला
पोखरे पर छानबीन के दौरान झाड़ियों में मांस के लोथड़े मिले हैं। वहीं, पोखरे की ओर जाने वाली वाली 50 मीटर और 100 मीटर की दो गलियों में खून फैला था। पोखरे के पास स्थित एक मकान की दीवार और गेट पर पर खून के धब्बे थे। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने बहुत वीभत्स तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। इधर, खेलूराय पट्टी में सुबह से ही सन्नाटा पसरा था। ज्यादातर घरों में ताले बंद थे, जबकि महिलाएं और बच्चे छत पर थे। उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। घटना के बारे में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। वहीं, पुलिस घटना स्थलों को चूने से घेरकर जांच में जुटी रही। देर शाम तक पुलिस के बड़े अधिकारी भी छानबीन और पूछताछ में जुटे रहे।  

एसओ समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Ghazipur Murder Case accused committed crime while returning from a birthday party
Ghazipur murder case - फोटो : अमर उजाला
खेलूराय पट्टी में दो युवकों की हत्या और एक युवक के लापता होने के मामले को डीआईजी वैभव कृष्ण ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 27 सितंबर को दोनों गुटों में पथराव और फायरिंग के दौरान तत्कालीन गहमर के प्रभारी निरीक्षक सहित तीन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही एसपी को मामले का जल्द खुलासा करने को कहा है। डीआईजी ने एसपी से कहा कि 27 सितंबर को दोनों गुटों के बीए हुए विवाद के बाद की विवेचना एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम गठित की जाए। साथ ही गहमर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक, हल्का प्रभारी और विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
 
पेट्रोलिंग व्यवस्था की जाए सुनिश्चित
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। वहीं, एसपी को निर्देशित किया गया है कि तीनों पीड़ित परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस टीम तैनात किया जाए। दोनों गांवों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की व्यापक उपस्थिति एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। छानबीन में यह भी तथ्य सामने आए कि घटना से संबंधित दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed