फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Test pelted stones, four injured

परीक्षार्थियों ने पथराव किया, चार जख्मी

Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Test pelted stones, four injured
लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर रविवार की शाम करीब पांच बजे 55132 डाउन डीएमयू ट्रेन से लौट रहे कतिपय परीक्षार्थियों ने करीमुद्दीनपुर आउटर के पास जमकर पथराव किया जिससे चार ग्रामीण जख्मी हो गए।
विज्ञापन


 घटना के पीछे उपद्रवी छात्रों द्वारा सुबह परीक्षा देने जाते समय ट्रेन में सवार युवतियों के साथ छींटाकशी करने के बाद शाम को ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पथराव करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


 हालांकि छात्रों के पथराव और ग्रामीणों के लामबंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी पहुंच गए और किसी तरह हालात को काबू में किया। उधर औड़िहार जंक्शन पर भी परीक्षार्थियों द्वारा उत्पात मचाने से एक घंटा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती की परीक्षा देने के लिए रविवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से बलिया की तरफ से सैकड़ों परीक्षार्थी गाजीपुर आ रहे थे। परीक्षा देने के लिए करीमुद्दीनपुर सहित आसपास क्षेत्रों की कई युवतियां भी ट्रेन में सवार थीं।

 कुछ युवतियों की तरफ से ट्रेन में युवकों की तरफ से छींटाकशी करने की जानकारी मोबाइल से दी गई थी। इस पर करीमुद्दीनपुर सहित अगल-बगल गांव के लोगों ने छींटाकशी करने वाले युवकों को सबक सिखाने के लिए लामबंद हो गए। उधर इसकी भनक परीक्षार्थियों को किसी तरह लग गई थी।

वापस लौटते समय ढोड़ाडीह रेलवे स्टेशन के पास से ही ट्रेन में सवार युवकों ने झोले में रखे पत्थरों को फेंकना शुरू कर दिया। जैसे ही करीमुद्दीनपुर आउटर के पास वहां के युवकों ने उतरने के लिए चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका, वैसे ही ट्रेन में सवार युवकों ने झोपड़ियों-मकानों को लक्ष्य कर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

उधर पहले से बाजार तथा आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पत्थर फेंकने वाले युवकों की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को अपनी तरफ आते देख युवकों ने पत्थरबाजी तेज कर दी।

जब उत्पाती युवकों को ऐसा लगा कि ग्रामीण उनके काफी करीब आ गए हैं और उन पर भारी पड़ेंगे, वे ट्रेन में सवार हो गए और खिड़की-दरवाजा बंद कर लिया।

 जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने मौके पर पहुंचकर संबंधित थानाध्यक्ष सहित ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पथराव में करीमुद्दीनपुर के शिवबचन, रामबचन, मुराली और विक्रम घायल हो गए। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।


उत्पातियों ने गेट नंबर-19 सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्पात के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। उधर औड़िहार जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-तीन पर लेखपाल भर्ती की परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों प्रतियोगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के महिली बोगी और इंजन पर उत्पात मचाते हुए सवार हो गए। इस दौरान ट्रेन स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ एवं जीआरपी के सिपाहियों के साथ युवकों की तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed