फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tension over installing Ambedkar statue on disputed land

Ghazipur News: विवादित भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने पर तनाव

Mon, 29 Jul 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Tension over installing Ambedkar statue on disputed land
मरदह। थाना क्षेत्र के गांई चट्टी पर रविवार को डॉ.भीमराव आंबेडर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो जाति के लोग आमने-सामने हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर एडीएम, एसपी ग्रामीण समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। घंटों समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। साथ ही प्रतिमा हटवाकर दूसरी जगह सुरक्षित रखवा दिया गया
विज्ञापन

गाई चट्टी पर एक विवादित भूमि पर अनुसूचित जाति के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडर प्रतिमा रख दी। रविवार सुबह सात बजे यह देख सवर्ण बिरादरी के लोग विरोध करने लगे। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे लोगों का आरोप था कि यह जमीन विवादित है, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला तूल पकड़ लिया और मौके पर स्थिति बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। लेकिन, दोपहर तक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़ रहे। जानकारी होने पर मौके पर भीम आर्मी के जिला संयोजक मनोज गौतम सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। इसकी खबर लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मौके पर कासिमाबाद, मरदह, नोनहरा, बिरनो, दुल्लहपुर, मटेंहू चौकी पुलिस सहित, पीएसी सहित अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी कासीमाबाद आशुतोष कुमार, सीओ चोब सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग यादव, कानून गो मुख्तार यादव, लेखपाल उपेंद्र यादव, प्रधान लालजी यादव आदि पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाने के बाद दोपहर दो बजे मामला शांत कराया। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडर की प्रतिमा हटवाकर गांव के ही मूलचंद राम के दरवाजे के पास रखवा दिया।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा प्रतिमा स्थापित करा दी गई थी। इससे गांव में माहौल बिगड़ रहा था। ये देख दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया है। प्रतिमा एक व्यक्ति के घर पर सुरक्षित रखवा दी गई है।- आशुतोष कुमार, एसडीएम, कासिमाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed