फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten TB unit in the district will be established soon

जिले में जल्द स्थापित होगी दस टीबी यूनिट

Sat, 12 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten TB unit in the district will be established soon
राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम का मूल्यांकन करने आई टीम ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में कार्यक्रम को संचालित करने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया
विज्ञापन


गया। टीम ने 9 से 12 दिसंबर तक किए गए मूल्यांकन की रिपोर्ट भी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में लैब और दस टीबी यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया।

बैठक में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम की उपलब्धियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने जिले में लैब और 10 टीबी यूनिट जल्द स्थापित कराने के लिए निर्देश दिया। मूल्यांकन के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण के बारे में चर्चा की
विज्ञापन


गई। अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय देने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी पुनरक्षित कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला क्षय रोग केंद्र पर डॉ. आलोक रंजन की
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों और मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम के संचालन में आने वाली दक्कितों का निराकरण करने पर चर्चा की गई। राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी ने ब्लाक पर तैनात सभी

कर्मचारियों को नियमित क्षेत्र में भ्रमण करने और टीबी के मरीजों का पहचान कर समय से इलाज प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में राज्य क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. आलोक रंजन, मुख्य 


चिकित्साधिकारी डॉ. एमपी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केके वर्मा और  मूल्यांकन टीम के सदस्य शामिल थे जबकि इसके बाद हुई बैठक में डॉ. डीपी सिन्हा, डॉ. डीपी सिंह, सुनील वर्मा, कमलेश कुमार, नीरा राय आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed