फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten million jewelery theft

दस लाख के आभूषण चोरी

Mon, 28 May 2018 11:11 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 28 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ten million jewelery theft
चोरी के बाद बिखरा कपड़ा
सादात थाना क्षेत्र के मकदुमपुर बाजार स्थित कपड़ा और आभूषण की दुकान से रविवार की रात चोरों ने करीब दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण समेत एक लाख रुपये नकदी उड़ा दिया। सोमवार को घटना की जानकारी होते ही पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इकरा निवासी शोभनाथ यादव के बेटे महेंद्र और लालजी यादव मकदुमपुर बाजार में कपड़े और ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। किराये के मकान में सराफा की दुकान चला रहे लालजी यादव रोजाना अपनी दुकान बंद कर भाई महेंद्र यादव के कपड़े की दुकान में सोने-चांदी के गहने तथा नगदी रख कर घर चले जाते थे। देर शाम दोनों भाई महेंद्र और लालजी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


देर रात चोर कपड़े की दुकान को निशाना बनाते हुए पिछले हिस्से में लगे लकड़ी के दो दरवाजों और लोहे के एक दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे तिजोरी का ताला तोड़ कर उसमें रखा करीब एक लाख रुपया नकद और करीब 10 से 12 लाख मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सुबह जब लालजी यादव दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 नंबर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सादात थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन के लिए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। छानबीन में जुटी तारकेश्वर और हीरालाल के नेतृत्व में फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट बगैरह के साथ ही अन्य साक्ष्य इकठ्ठा किए।


इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed