फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten including six examinees arrested in home science exam

गाजीपुर: गृहविज्ञान की परीक्षा में छह परीक्षार्थी सहित दस गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ten including six examinees arrested in home science exam
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक केंद्र पर सोमवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। कुछ देर बाद एसओजी और मजिस्ट्रेटिक टीम जांच करने पहुंची। इस दौरान परीक्षा केंद्र में दूसरे छात्र-छात्राओं की जगह परीक्षा दे रहे छह फर्जी परीक्षार्थियों को धर-दबोचा। जबकि एक कक्ष निरीक्षक और एक महिला एजेंट भी पकड़ी गई। वहीं केंद्र के बाहर घूम रहे एक युवक को भी टीम ने पकड़ लिया। इधर दूसरे एक विद्यालय के प्रबंधक गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई। जबकि परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किए गए विद्यालय का प्रबंधक फरार हो गया। देर शाम तक विधिक कार्रवाई में उच्चाधिकारी जुटे हुए थे। हाईस्कूल के गृह विज्ञान की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एसओजी की टीम और मजिस्ट्रेटिक टीम एक केंद्र पर पहुंची। जहां बलरामपुर जिले की तीन महिला परीक्षार्थी और बस्ती जिले के तीन छात्रों को फर्जी रूप में परीक्षा देते हुए टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद वहां के एक कक्ष निरीक्षक को भी हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जबकि केंद्र के बाहर घूम रहे एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं विद्यालय का प्रबंधक मौका देख फरार हो गया। पूछताछ करने के दौरान टीम को पता चला कि इन फर्जी परीक्षार्थियों ने कहां से फार्म भरा था। इसके बाद टीम ने एक विद्यालय के प्रबंधक और बलरामपुर जिले के एक महिला एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जखनिया तसीलदार रामजी ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ जा रही है। उच्चाधिकारियों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बारहवीं में 42 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बारहवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा सोमवार को सकुशल संपन्न हो गई। इसमें 1264 उपस्थित थे जबकि 42 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की परीक्षा में नौ केंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1306 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 1264 उपस्थित एवं 42 अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य तस्नीम कौसर ने बताया कि आज की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें 276 छात्रों में नौ अनुपस्थित रहे जबकि 267 ने परीक्षा दी।
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुशवाहा ने बताया कि 138 में 134 उपस्थित तथा चार अनुपस्थित रहे। शम्स नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार 171 में छह अनुपस्थित तथा 165 उपस्थित एवं लालसा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अजय यादव ने बताया कि 49 में चार अनुपस्थित एवं 45 ने परीक्षा दी।
डालिम्स सनबीम के प्रधानाचार्य आशीष प्रधान ने बताया कि 131 में 127 उपस्थित एवं चार ने परीक्षा नहीं दी। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार एमजेआरपी एकेडमी के प्रबंधक पवन कुशवाहा ने बताया कि 74 में 70 उपस्थित एवं चार अनुपस्थित तथा जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित सिंह के अनुसार 181 में तीन अनुपस्थित एवं 178 उपस्थित थे। औड़िहार संवाददाता के अनुसार वेद इंटरनेशनल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि बारहवीं की हिंदी की परीक्षा में पंजीकृत कुल 129 में 125 उपस्थित तथा चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार अर्श सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव ने बताया कि आज की परीक्षा में 157 में 153 ने परीक्षा दी जबकि चार उपस्थित नहीं थे।
अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की गृह विज्ञान एवं इंटर की लेखा शास्त्र एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। बोर्ड की परीक्षा के तहत आज पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा के दौरान शहर के एक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक की ओर से एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में पंजीकृत 16039 परीक्षार्थी में से 14784 ने परीक्षा दी जबकि 1255 अनुपस्थित थे। इसी पाली में इंटर के छात्रों की लेखा शास्त्री की परीक्षा में कुल पंजीकृत 404 में 24 अनुपस्थित थे एवं शेष 380 उपस्थित थे। दूसरी पाली में इंटर की भूगोल की परीक्षा संपन्न हुई। विभिन्न सचल दस्तों की तरफ से भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव के नेतृत्व वाले दस्ते ने शहर एवं उससे सटे केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि इस दौरान परीक्षा सुचारू होते पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed